बिहार में ठनका गिरने से 6 लोगों की मौत

पटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र
Published on: 

पटना : बिहार में पिछले 24 घंटों में आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी बयान में कहा गया कि पटना जिले में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि गया, अरवल और गोपालगंज जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन मौतों पर शोक व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। उन्होंने लोगों से आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी सलाह का पालन करने की अपील की। पिछले महीने राज्य में आकाशीय बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश होने से 90 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News