पटना एयरपोर्ट पर एक व्यक्ति के पास 2 कारतूस बरामद, गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस मामले की जांच कर रही है
पटना एयरपोर्ट पर एक व्यक्ति के पास 2 कारतूस बरामद, गिरफ्तार कर भेजा जेल
Published on: 

पटना : पटना हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक व्यक्ति के सामान से दो कारतूस बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बिहार के सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर निवासी मोहम्मद राशिद के रूप में हुई है। वह हैदराबाद जाने वाली उड़ान में सवार होने के लिए बुधवार को पटना हवाई अड्डे पर पहुंचा था।

हवाई अड्डा पुलिस थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया, जांच प्रक्रिया के दौरान बुधवार शाम को सुरक्षाकर्मियों को उसके सामान में दो कारतूस मिले। चूंकि वह कारतूस ले जाने का संतोषजनक कारण नहीं बता सका इसलिए उसे हवाई अड्डा पुलिस थाने को सौंप दिया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान राशिद हमारे सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और उसने ऐसा जताया कि उसे अपने सामान में कारतूस होने की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया और गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in