बिहार चुनाव: पहले चरण में सुबह नौ बजे तक 13.13 प्रतिशत मतदान

प्रथम चरण के तहत कुल 121 सीटों के लिए मतदान जारी है
बिहार चुनाव: पहले चरण में सुबह नौ बजे तक 13.13 प्रतिशत मतदान
Published on: 

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे तक कुल 13.13 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी है।वृहस्पतिवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 121 सीट पर मतदान जारी है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा

अधिकारी ने बताया कि सबसे अधिक मतदान सहरसा जिले में 15.27 प्रतिशत जबकि सबसे कम पटना में 11.22 प्रतिशत रहा। मधेपुरा में 13.74, दरभंगा में 12.48, मुजफ्फरपुर में 14.38, गोपालगंज में 13.97, सीवान में 13.35, सारण में 13.30, वैशाली में 14.30, समस्तीपुर में 12.86, बेगूसराय में 14.60, खगड़िया में 14.15, मुंगेर में 13.37, लखीसराय में 13.39, शेखपुरा में 12.97, नालंदा में 12.45, भोजपुर में 13.11 और बक्सर में 13.28 प्रतिशत मतदान हुआ।

कुल मिलाकर 19 जिलों में औसत मतदान सुबह नौ बजे तक 13.13 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News