मंदिरों की सुरक्षा हेतु जिलाधिकारी पुरुलिया को ज्ञापन

मंदिरों की सुरक्षा हेतु जिलाधिकारी पुरुलिया को ज्ञापन
Published on

सन्मार्ग संवाददाता 

कोलकाता : 22 दिसम्बर 2025 को बेलकुंडी (पुरुलिया), पश्चिम बंगाल में नवीन प्रतिमा विराजमान करने के पश्चात श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थ संरक्षणी महासभा, पश्चिम बंगाल संभाग के कार्याध्यक्ष सुनील पहाड़िया एवं कोषाध्यक्ष मनोज कासलीवाल तथा पुरातत्व संयोजक दिनेश गंगवाल सपत्नीक द्वारा जिलाधिकारी, पुरुलिया को पुरुलिया जिले के पाकबीड़ा, बारहसिया, भाकररंगा, लखरा, मानवबाजार, भाखड़ा, आइसा, सरंगी, बांसगढ़, बेलकुंडी, छोटा बलरामपुर, हरियालीडीह, बड़ागर, पुंजा, पोलमा, छरी, चालका, दुर्गसामा, रुईसापुर, देवली, सनेरा, बाईकाटा, टुनकरी, हारूप, साका, राजगंज, सुरुलिया, हुड़ा, उर्रा, बड़ा बाजार, डुमरा भाटा आदि स्थानों में स्थित मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा मंदिरों की सुरक्षा किए जाने का आश्वासन दिया गया। यह जानकारी दिनेश कुमार गंगवाल द्वारा प्रदान की गई।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in