SIR के बीच तेजस्वी यादव की बड़ी मांग
बंगाल
बिहार और बंगाल में फिर से हो चुनाव : तेजस्वी
पटना :
RJD के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर निर्वाचन आयोग के भीतर मतभेदों की खबरों के बीच केंद्र की NDA सरकार और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला। तेजस्वी कहा, BJP ने बिहार, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की वजह से चुनाव जीते। निर्वाचन आयोग पूरी तरह बेनकाब हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया, मुख्य निर्वाचन आयुक्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर काम कर रहे हैं। अब यह स्पष्ट हो गया है कि बिहार और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव धांधली से हुए थे। दोनों राज्यों में फिर से चुनाव कराए जाने चाहिए। तेजस्वी ने कहा, मैं कहना चाहता हूं कि मोदी, अमित शाह और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार देश में संवैधानिक संस्थाओं का खुलेआम दुरुपयोग कर रहे हैं। सभी संवैधानिक संस्थाएं भ्रष्ट हो चुकी हैं। BJP की इकाइयों की तरह काम कर रही हैं। एजेंसियां

