अलीपुरदुआर : पश्चिम बंगाल सरकार के कृषि विपणन विभाग की ओर से फालाकाटा किसान बाजार परिसर में नवनिर्मित विभिन्न आधारभूत सुविधाओं का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विपणन तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री दिलीप घोष ने नवनिर्मित सुविधाओं का उद्घाटन किया।
इस मौके पर मंत्री ने कहा कि जिले के विभिन्न किसान बाजारों की स्थिति में सुधार कर उन्हें पूरी तरह उपयोग के योग्य बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान बाजारों का निर्माण पहले ही किया गया था, लेकिन लंबे समय तक उचित इस्तेमाल नहीं होने के कारण कई बाजारों की स्थिति खराब हो गई। अब इन बाजारों को व्यवस्थित कर किसानों और स्थानीय लोगों के उपयोग में लाने की योजना है।
मंत्री ने बताया कि जिले में सरकारी कोल्ड स्टोरेज तैयार करने को लेकर भी मंजूरी दी गई है। इससे किसानों को अपनी कृषि उपज, खासकर आलू को सुरक्षित रखने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और कृषि उत्पादों के बेहतर विपणन के लिए सरकार विभिन्न स्तरों पर काम कर रही है।
इसके अलावा जिले में आलू से चिप्स बनाने की फैक्ट्री स्थापित करने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है। मंत्री के अनुसार, स्थानीय स्तर पर कृषि उत्पादों का प्रसंस्करण होने से किसानों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।कार्यक्रम में कृषि विपणन विभाग के अधिकारियों के साथ स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।