पर्णश्री के मकान में लगी आग

डेमो पिक
डेमो पिक
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : पर्णश्री थानांतर्गत बनमाली नस्कर रोड स्थित मकान में आग लग गयी। मौके पर पहुंचे दमकल के एक इंजन ने आग पर काबू पाया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम 6 बजे मकान के मीटर बॉक्स में आग लगी देख लोगों ने सूचना पुलिस और दमकल को दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने तत्परता पूर्वक आग पर काबू पाया। दमकल अधिकारियों का प्राथमिक अनुमान है कि आग संभवत: इलेक्ट्र‌िकल शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in