भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को एक जरूरी संदेश जारी करते हुए उन्हें पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया है। कोई भी ऐसा काम ना हो जिससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचे। एक उच्च पदस्थ सूत्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पार्टी का रुख स्पष्ट करते हुए शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि यह बूथ स्तर से लेकर राज्य स्तर तक संगठन के हर सदस्य पर लागू होती है। उन्होंने कहा, यदि कोई भी व्यक्ति पार्टी के सिद्धांतों से परे जाकर किसी भी अनैतिक या भ्रष्ट गतिविधि में शामिल होता है तो पार्टी इसकी जिम्मेदारी कभी नहीं लेगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in