प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

Bengal में एक बार फिर महिला से रेप और …

Published on

नदिया : नदिया के भीमपुर थाना अंतर्गत डिग्री ग्राम में एक म​हिला से बलात्कार के बाद उसकी हत्या करने का आरोप पड़ोसी गांव के एक युवक अनुपम विश्वास पर लगा है। फिलहाल अभियुक्त इलाके से फरार बताया जा रहा है। बताया गया है कि महिला का पति काम के सिलसिले में विदेश में रहता है और वह महिला यहां अपने 8 साल के बेटे व सास-ससुर के साथ रहती है। महिला के परिवारवालों का कहना है कि उन्होंने जब महिला की चीख सुनी तो वे लोग महिला के कमरे की ओर भागे। उन्होंने देखा कि वह फर्श पर लहूलुहान पड़ी थी। उसके सिर पर आघात किया गया था। वे लोग उसे लेकर स्थानीय शक्तिनगर अस्पताल पहुंचे जहां उसे भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया गया हालांकि उसकी शारीरिक अवस्था में सुधार नहीं होते देख उसे कोलकाता रेफर कर दिया गया। कोलकाता ले जाने के दौरान रास्ते में ही महिला की मौत हो गयी। इस घटना को केंद्र कर इलाके में भारी तनाव व्याप्त हो गया। खबर पाकर पुलिस वहां पहुंची और घटनास्थल को घेर दिया। इलाके के लोगों का आरोप है कि अभियुक्त इलाके में एक बुरे स्वभाव वाले युवक के रूप में जाना जाता है। उसने कई बार म​हिला को कुप्रस्ताव दिया था।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in