West Bengal Monsoon: दक्षिण बंगाल में मॉनसून को लेकर अच्छी खबर, मौसम विभाग ने दी जानकारी | Sanmarg

West Bengal Monsoon: दक्षिण बंगाल में मॉनसून को लेकर अच्छी खबर, मौसम विभाग ने दी जानकारी

कोलकाता: दक्षिण बंगाल में कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल है कि आखिर मॉनसून कब आएगा। इसे लेकर मौसम विभाग ने आज जानकारी दे दी है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून अगले सप्ताह 18-20 जून के मध्य तक दक्षिण बंगाल में प्रवेश कर सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने आज कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर बंगाल के बाकी हिस्सों और दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में प्रवेश करेगा, जो मंगलवार से गुरुवार तक मॉनसून की प्रबल संभावनाओं का संकेत देता है।

दक्षिण बंगाल के इन जिलों में बारिश का अनुमान
दक्षिण बंगाल के पश्चिमी जिलों में कई दिनों से भीषण गर्मी की स्थिति बनी हुई है। आज इन जिलों में बारिश की संभावना बढ़ जायेगी। हवा की गति 40 से 50 कि.मी. हुगली, हावड़ा, कोलकाता, उत्तरी 24 परगना, नदिया और मुर्शिदाबाद जिलों में अत्यधिक गर्म और असुविधाजनक मौसम रहेगा। दोपहर में गरज के साथ बारिश होगी और 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

यह भी पढ़ें: Nagastra-1: दुश्मन के घर में होगी एयर स्ट्राइक, भारतीय सेना को मिला स्वदेशी आत्मघाती ड्रोन

शनिवार को गर्मी का प्रकोप रहा
आज पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुरा, पश्चिम बर्दवान जिलों में भीषण गर्मी पड़ी। इन जिलों में फिलहाल गर्मी के कारण लू जारी रहेगी। शाम को कई जिलों में आंधी-तूफान का अनुमान है। दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में आज शाम गरज के साथ बारिश का अनुमान है। साथ ही 30 से 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है।

उत्तर बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर बंगाल में भारी बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां अगले पांच दिनों तक भारी बारिश जारी रहेगी। आज, शुक्रवार को अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और कलिम्पोंग जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। इन तीनों जिलों के कुछ स्थानों पर 200 मिमी से अधिक बारिश होने की संभावना है। दार्जिलिंग, कूचबिहार जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है। मालदा उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर में आंधी के साथ बारिश होगी।

Visited 10,133 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
1
0

Leave a Reply

ऊपर