Weather Update:  अब से कुछ ही देर में होगी बारिश

Weather Update: अब से कुछ ही देर में होगी बारिश

Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : अब से कुछ ही देर में बारिश होने की सम्भावना जतायी गयी है। सुबह से ही चिलचिलाती धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। गर्मी से बचने के लिए हर कोई खुद को पूरी तरह ढककर बाहर निकल रहा है। शुक्रवार को महानगर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया है। इस बीच मौसम सूत्रों से राहत भरी खबर आयी है। मौसम विभाग के अनुसार, कोलकाता में बारिश होने की सम्भावना जतायी गयी है। मालूम हो कि 20 मई यानी कल भी कोलकाता में गरज के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। कोलकाता में 20 मई को येलो अलर्ट जारी किया जाएगा। उस दिन शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इस बीच, कोलकाता और उसके आसपास न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in