

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : राज्यपाल डॉ. सी. वी. आनंद बोस ने लगातार तीसरे दिन वीसी की नियुक्ति की। गुरुवार को रायगंज यूनिवर्सिटी के वीसी पद पर प्रो. अर्नव सेन की नियुक्ति की गयी। बता दें कि राज्यपाल राज्य के सरकारी विश्वविद्यालयों के चांसलर भी हैं। इससे पहले बुधवार को उन्होंने 2 विश्वविद्यालयों हरिचंद गुरुचंद यूनिवर्सिटी में प्रो. निमाई चंद्र साहा और संस्कृत कॉलेज और यूनिवर्सिटी में प्रो. अयान भट्टाचार्य को वीसी के के रूप नियुक्त करने की घोषणा की। मंगलवार को चांसलर ने तीन अन्य विश्वविद्यालयों, बाबा साहेब अंबेडकर एडुकेशन यूनिवसिर्टी, उत्तर बंग कृषि विश्वविद्यालय और वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवसिर्टी में वीसी की नियुक्ति की घोषणा की थी।