बेलूड़ मठ पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

बेलूड़ मठ पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
Published on

हावड़ा : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी "आमार माटी, आमार देश" कार्यक्रम के अवसर पर हावड़ा के बेलूड़मठ पहुंचीं। मठ में पहुंचकर स्मृति ने भिक्षुओं से शिष्टाचार भेंट की। मठ के मुख्य मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों के दर्शन किये। इसके बाद वे विष्णु वाटिका कॉम्प्लेक्स पहुंचीं। यहां उन्होंने जनसम्पर्क अभियान किया। इसके बाद वे बुढ़ी मां में भाजपा प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस मौके पर भाजपा नेता वैशाली डालमिया, मनोज पांडेय व अन्य लोग मौजूद थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in