प्रधानमंत्री मोदी का नियंत्रण ट्रंप के हाथों में है : राहुल गांधी का गंभीर आरोप

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर हमला बोला
प्रधानमंत्री मोदी का नियंत्रण ट्रंप के हाथों में है : राहुल गांधी का गंभीर आरोप
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को उत्तर दिनाजपुर, मालदह और मुर्शिदाबाद जिलों में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। उन्होंने दावा किया कि बंगाल के निवासी ‘‘नफरत फैलाने वाली’’ भाजपा और जनविरोधी तृणमूल कांग्रेस के बीच फंसे हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस को जनता के कल्याण के लिए एकमात्र विकल्प बताया। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नियंत्रण ट्रंप के हाथों में है। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, ‘इससे छोटे और मध्यम वर्ग के उद्योग बंद हो जाएंगे और भारत में रोजगार का नुकसान होगा।’ राहुल गांधी ने दावा किया कि विवादित एप्स्टीन फाइलों के 35 लाख दस्तावेज अभी तक सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। इसकी कुंजी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास है। गांधी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री का नियंत्रण ट्रंप के हाथों में है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के कृषि क्षेत्र को अमेरिका के लिए खोल दिया है, जिससे उसे भारत में अपनी कृषि उपज बेचने की अनुमति मिल गई है। गांधी ने आरोप लगाया, ‘भारत का कृषि क्षेत्र तबाह हो जाएगा। मोदी ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते में भारत को बेच दिया।’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘भाजपा जानती है कि एक दिन कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें हरा देंगे और तब नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’ कांग्रेस नेता ने मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर वाशिंगटन के दबाव में भारत की ऊर्जा सुरक्षा को अमेरिका के हवाले करने का भी आरोप लगाया। गांधी ने कहा कि डेटा सुरक्षा सर्वोपरि है क्योंकि किसी देश की ताकत इसी पर टिकी होती है। उन्होंने केंद्र सरकार पर भारत का डेटा अमेरिका को सौंपने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर नुकसान पहुंचा है।’

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in