तृणमूल की विजया सम्मिलनी ने पकड़ी रफ्तार

राज्यभर में अभियान तेज, टालीगंज, खड़दह, पटाशपुर, हुगली, नदिया सहित कई जगहों पर हुआ आयोजन, आज भी होंगे कई कार्यक्रम
कोलकाता के टालीगंज विधानसभा क्षेत्र में मंत्री अरूप विश्वास विजया सम्मेलिनी में वक्तव्य रखते हुए
कोलकाता के टालीगंज विधानसभा क्षेत्र में मंत्री अरूप विश्वास विजया सम्मेलिनी में वक्तव्य रखते हुए
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस ने दुर्गापूजा के बाद शुरू हुए विजया सम्मिलनी कार्यक्रमों तेज कर दी है। यह आयोजन 5 अक्टूबर से शुरू हुआ है और विभिन्न जिलों में लगातार आयोजित हो रहा है। इन कार्यक्रमों को आगामी 2026 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जनसंपर्क अभियान के रूप में अहम माना जा रहा है। विजया सम्मिलनी के लिए पार्टी ने वक्ताओं की सूची पहले से तय कर रखी है, जिसमें राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हैं। ये नेता आम लोगों से सीधे संवाद कर रहे हैं और सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए तृणमूल की नीतियों का प्रचार कर रहे हैं। शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित किये गये। कोलकाता के टालीगंज विधानसभा क्षेत्र में मंत्री अरूप विश्वास ने हिस्सा लिया।

 खड़दह में आयोजित विजया सम्मेलिनी में उपस्थित मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय, चंद्रिमा भट्टाचार्य व अन्य गण्यमन्य लाेग
खड़दह में आयोजित विजया सम्मेलिनी में उपस्थित मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय, चंद्रिमा भट्टाचार्य व अन्य गण्यमन्य लाेग

वहीं खड़दह में मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय, चंद्रिमा भट्टाचार्य उपस्थित रहे। पूर्व मिदनापुर के पटाशपुर में विधायक उत्तम बारिक और मंत्री मानस रंजन भुइयां ने लोगों से संवाद किया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दुर्गापूजा के बाद का यह समय बंगाल में सामाजिक मेलजोल का होता है। तृणमूल के लिए विजया सम्मिलनी के माध्यम से लोगों से सीधे जुड़ने और अगले चुनाव के लिए समर्थन मजबूत करने का एक तरह से बेहतर अवसर साबित हो सकता है। इससे पार्टी और आम लोगों के बीच विश्वास और संपर्क मजबूत होगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार, विजया सम्मिलनी अक्टूबर के अंत तक जारी रहेगा और सभी जिलों को इसमें शामिल किया जाएगा।

पटाशपुर में आयोजित विजया सम्मेलिनी में मंत्री मानस रंजन भुइयां
पटाशपुर में आयोजित विजया सम्मेलिनी में मंत्री मानस रंजन भुइयां

मुख्य बातें

मंत्री, सांसद और विधायक से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधी कर रहे पार्टी की नीतियों का प्रचार

कोलकाता, खड़दह और मिदनापुर सहित कई जगहों पर सभा आयोजन

अक्टूबर के अंत तक पूरे राज्य में विजया सम्मिलनी का विस्तार होने की संभावना

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना : यह समय है सामाजिक मेलजोल का

2026 विधानसभा चुनावों के लिए जनसंपर्क अभियान का अहम हिस्सा

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in