2026 चुनाव से पहले तृणमूल का बड़ा कदम, सीधे बायोडाटा जमा करने की सुविधा

2026 चुनाव से पहले तृणमूल का बड़ा कदम, सीधे बायोडाटा जमा करने की सुविधा
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : बंगाल की सियासत में चुनावी सरगर्मियों के बीच सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने उम्मीदवार चयन प्रक्रिया को लेकर एक अनूठी और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पहल की है। विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी ने अपने मुख्यालय तृणमूल भवन में एक विशेष लेटर बॉक्स स्थापित किया है, जिसके माध्यम से इच्छुक दावेदार सीधे अपना बायोडाटा जमा कर सकते हैं। हालांकि उम्मीदवारों को लेकर अंतिम फैसला पार्टी सुप्रीमो का होगा। तृणमूल के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि यह पार्टी की परंपरा रही है। तृणमूल जनता की पार्टी है। पहले भी चुनाव में इस तरह से आवेदन के लिए बॉक्स लगाये गये थे। आवेदन पेटी 2 मार्च तक खुली रहेगी। इसका उद्देश्य 2026 के चुनावों के लिए उम्मीदवारों का चयन और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

कोई अपने लिए तो कोई अपनों के लिए पहुंच रहे हैं तृणमूल भवन

तृणमूल भवन में बायोडाटा लेकर दूरदराज से लोग पहुंच रहे हैं। कोई अपने लिये तो कोई अपनों के लिए बायोडाटा आकर जमा दे रहे हैं। तृणमूल भवन में बायोडाटा जमा करने आये एक युवक ने कहा कि मुझे मेरे क्षेत्र में कैसा विधायक चाहिए अपने पत्र के माध्यम से बताने आया हूं। आशा करता हूं तृणमूल सुप्रीमो हमारी बातें पर गौर करेंगे।

अहम संदेश : जमीनी कार्यकर्ताओं से लेकर जन जन तक

सीधे बायोडाटा जमा करने की सुविधा कई अहम संदेश है। जमीनी कार्यकर्ताओं से लेकर जन जन की भागीदारी बेहद अहम है। पार्टी ने यह हमेशा ही कहा है कि कार्यकर्ता ही असली संपद है। इस लेटर बॉक्स से इस बात की मुहर लगती है कि कार्यकर्ताओं की पसंद और उनके सुझाव कितने अहम है। पार्टी यह भी बताना चाहती है कि टिकट केवल शीर्ष नेतृत्व की पसंद का परिणाम नहीं होगा, बल्कि जन-आवेदन और संगठन की भागीदारी की प्रक्रिया से होकर गुजरेगा। अंतिम निर्णय पार्टी सुप्रीमो के हाथ में रहेगा

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in