

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार को भाजपा पर निशाना साधा। तृणमूल ने कहा कि भाजपा नारी सुरक्षा पर बड़ी - बड़ी बातें करती है लेकिन उनके राज्यों में स्कूल भी सुरक्षित नहीं है। तृणमूल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भाजपा शासित राज्य ओडिशा के केंद्रपाड़ा में एक स्कूल परिसर में 12 साल की किशोरी का उत्पीड़न किया जाता रहा है। ऐसा दो सालों से होता रहा है। आरोप है कि स्कूल की छुट्टी के बाद छात्रा से यौन उत्पीड़न किया गया। इस घटना से पूरा देश स्तब्ध रह गया है। आरोप है कि स्कूल के तीन शिक्षक और चपरासी भी इस नारकीय अत्याचार में हाथ रहा है। कक्षा सातवीं की छात्रा को मुंह बंद रखने के लिए भय दिखाया जाता था। तृणमूल ने आरोप लगाया कि इस घटना से स्पष्ट हो जाता है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार वाले राज्यों में अपराध बेलगाम है। महिला विरोधी सरकार पर धिक्कार है !