महिला से अश्लील हरकत के आरोप में टीएमसी कर्मी गिरफ्तार

फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

खड़गपुर : पश्चिम मिदनापुर जिला अंतर्गत नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के मकरामपुर इलाके में एक महिला संग अशालीन आचरण करने के आरोप में पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के एक कर्मी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम दीपक दे है। वह अभियुक्त मकरामपुर अंचल के नयापुकुर बूथ में टीएमसी का अध्यक्ष है। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम को उस कर्मी ने अपनी बाइक को सड़क किनारे खड़ी कर एक महिला के साथ अश्लील हरकत करने की चेष्टा की। जिसे लेकर इलाके में उत्तेजना की स्थिति कायम हो गयी। बवाल बढ़ता देख टीएमसी का वह कर्मी भागकर एक व्यक्ति के घर में जाकर छिप गया। घटना के बारे में खबर मिलने पर नारायणगढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और टीएमसी के उस कर्मी को गिरफ्तार किया गया। सम्बंधित धाराओं के तहत मामला नामजद कर पुलिस ने उस गिरफ्तार अभियुक्त का बुधवार को खड़गपुर महकमा अदालत में चालान कर दिया है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में उस अभियुक्त के खिलाफ काफी नाराजगी व्याप्त हो गयी। स्थानीय लोगों ने उस अभियुक्त को कड़ी सजा देने की मांग पुलिस से उठायी है। फिलहाल नारायणगढ़ थाना की पुलिस इस मामले की पूरी तफ्तीश कर रही है।


Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in