BJP नेता अभिजीत गंगोपाध्याय के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची TMC, जानें क्या है मामला?

BJP नेता अभिजीत गंगोपाध्याय के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची TMC, जानें क्या है मामला?
Published on

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर पलटवार करने के बाद BJP नेता अभिजीत गंगोपाध्याय की मुश्किलें बढ़ सकती है। कोलकाता हाईकोर्ट के पूर्व जज अभिजीत गंगोपाध्याय के बयान पर टीएमसी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है।

क्या है मामला ?

दरअसल, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संदेशखाली से बीजेपी प्रत्याशी रेखा पात्रा को पैसों से खरीदने का आरोप लगाया था। इसका जवाब देते हुए अभिजीत गांगुली ने सीएम ममता के खिलाफ बयान दिया। अब इसी बयान को लेकर TMC ने अभिजीत गंगोपाध्याय के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। उन्होंने अभिजीत गंगोपाध्याय के ऊपर आदर्श आचार संहिता और कानून के अन्य प्रावधानों का उल्लंघन का आरोप लगाया है।

चुनावी रैली में अभिजीत गांगुली ने क्या कहा था ?

पूर्वी मिदनापुर के चैतन्यपुर में एक चुनावी रैली के दौरान अभिजीत गंगोपाध्याय ने ममता बनर्जी के बयान पर पलटवार करते हुए एक बात कही थी। उन्होंने कहा था, 'TMC कांग्रेस कहती है कि रेखा पात्रा (भाजपा की संदेशखाली उम्मीदवार) को 2,000 रुपये में खरीदा गया है। ममता बनर्जी जी, आपकी कीमत क्या है, 10 लाख रुपये? इसी वजह से क्योंकि आप मशहूर ब्यूटिशियन से अपना मेकअप कराती हैं। क्या रेखा पात्रा को 2,000 रुपये में खरीदा जा सकता है, क्योंकि वो लोगों के घर में काम करती हैं। एक महिला दूसरी महिला का इतना अपमान कैसे कर सकती है।'

अभिजीत गांगुली के बयान पर TMC का हमला

TMC नेता शशि पांजा ने कहा, 'उन्होंने जिस भाषा का इस्तेमाल किया है, वह बहुत अपमानजनक है, वे पूर्व न्यायधीश हैं, उन्हें कानून की समझ है। BJP में जो जितनी गाली देता है, वह उतना ही BJP की सीढ़ियों से ऊपर जाता है, उसका प्रमोशन होता है। BJP में कोई माफी नहीं मांगता, इस बात को लेकर उन्हें कोई ग्लानि नहीं है। यह बयान उनका चरित्र दर्शाता है। हम इसके खिलाफ चुनाव आयोग को चिट्ठी लिख रहे हैं, इस तरह के उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द होनी चाहिए'।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in