TMC विधायक इदरीस अली का निधन, 73 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

TMC विधायक इदरीस अली का निधन, 73 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
Published on

हावड़ा: राजनीतिक गलियारे से दुखद खबर सामने आई है। TMC  विधायक इदरीस अली का निधन हो गया है। हावड़ा के निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान गुरुवार देर रात उनका निधन हो गया। विधायक अली 73 साल की उम्र में कई बीमारियों से पीड़ित थे। इदरीस अली मुर्शिदाबाद जिले के भगवानगोला से विधायक थे। गुरुवार देर रात 2:30 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

13 फरवरी से अस्पताल में थे भर्ती

पार्टी के एक नेता ने मीडिया एजेंसी से कहा कि इदरीस अली अस्वस्थ थे। हाल ही में उनकी सेहत बिगड़ गई थी और उन्हें चलने में भारी दिक्कत हो रही थी। 13 फरवरी को उन्हें सांस लेने में गंभीर समस्या हुई जिसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती थे। अली, राज्य विधानसभा के मौजूदा बजट सत्र में भी भाग नहीं ले सके थे। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस से की और बाद में वह TMC में शामिल हो गए थे। साल 2014 में ममता बनर्जी की पार्टी TMC के टिकट पर 2014 में बशीरहाट लोकसभा सीट से वह निर्वाचित हुए थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in