बंगाल में कोरोना के तीन नये मामले, 6 माह का बच्चा भी आया चपेट में

बंगाल में कोरोना के तीन नये मामले, 6 माह का बच्चा भी आया चपेट में
Published on: 

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में छह महीने के एक बच्चे समेत तीन लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभी पता नहीं चला है कि तीनों कोविड-19 के नये जेएन.1 स्वरूप से ही संक्रमित हुए हैं या नहीं। एक अधिकारी के अनुसार, बिहार राज्य के रहने वाले बच्चे का उपचार मेडिकल कॉलेज और अस्पताल कोलकाता में चल रहा है, वहीं दो अन्य रोगी दो अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से एक निजी अस्पताल के अधिकारी ने कहा 'उन्हें तेज बुखार, खांसी और जुखाम की शिकायत है। उन्होंने आरटी-पीसीआर जांच कराई और संक्रमित होने का पता चला।' इस बारे में पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि इस मामले पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने आगे कहा क‌ि 'राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कभी नहीं कहा कि कोविड-19 समाप्त हो चुका है। हमें मानना होगा कि यह अभी रहने वाला है। फिलहाल हमारे सामने ऐसा कोई मामला नहीं आया है। हालांकि, हमारा विभाग बहुत चौकन्ना है।'

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in