बच्ची का शव मिलने पर बवाल, पुलिस चौकी फूंकी

बच्ची का शव मिलने पर बवाल, पुलिस चौकी फूंकी
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

जयनगर : दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर स्थित महिषमारी में ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली एक 9 वर्षीया बच्ची का शव मिलने के बाद पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। घटना के बाद भड़के लोगों ने पुलिस चौकी फूंकने के साथ ही कई वाहनों में तोड़फोड़ की। जानकारी के अनुसार गत शुक्रवार की दोपहर उक्त बच्ची कोचिंग में ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। इसके बाद वह समय पर घर नहीं लौटी। काफी तलाशने के बावजूद उसकी कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गयी। शुक्रवार की देर रात बच्ची के घर के पास एक तालाब से उसका शव बरामद किया गया। किशोरी के शरीर पर जख्म के कई निशान मिले हैं। इलाके में बच्ची की हत्या की खबर आग की तरह फैल गयी। इसके बाद लोगों ने एकत्रित होकर महिषमारी पुलिस कैंप में व्यापक तोड़फोड़ के बाद आगजनी की। पुलिस ने बच्ची का शव मिलने के मामले में स्थानीय युवक मोस्तकिन सरदार काे गिरफ्तार किया गया है। पोस्टमार्टम के लिए कांटापुकुर मोर्ग में शव ले जाया गया था जहां काफी हंगामा मचा और लोगों ने पुलिस का विरोध किया। मौके पर आये विधायक गणेश चंद्र मण्डल व सांसद प्रतिमा मण्डल काे भी लोगों ने गो बैक के नारे लगाये गये। माकपा नेता कनिनिका बोस घोष व मीनाक्षी मुखर्जी को भी लोगों ने लौटा दिया। भाजपा की अग्निमित्रा पॉल भी मौके पर पहुंची थीं। घटना के बाद इलाके में काफी संख्या में रैफ की तैनाती की गयी थी। इस बीच, लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in