कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 16 से 23 दिसंबर तक होगा

उत्तम कुमार की जन्मशताब्दी पर सालभर होंगे कार्यक्रम
कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 16 से 23 दिसंबर तक होगा
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य के सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग की ओर से नंदन में महानायक उत्तम कुमार की जन्मशताब्दी समारोह को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक को सीएम शुभेंदु अधिकारी ने संबोधित किया। इस मौके पर सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग की राज्य मंत्री पूर्णिमा चक्रवर्ती, मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल, सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सचिव डॉ. सौमित्र मोहन सहित कई अधिकारी मौजूद थे। इसमें बंगाली फिल्म जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें मिथुन चक्रवर्ती, प्रसेनजीत चट्टोपाध्याय, रुद्रनील घोष सहित कई गणमान्य शामिल थे। उत्तम कुमार की जन्मशताब्दी को लेकर 20 सदस्यीय एडवाइजरी बोर्ड का गठन किया गया है, जिसके चीफ पैट्रन सीएम हैं। सीएम ने कहा कि महानायक उत्तम कुमार की जन्मशताब्दी को केवल कुछ दिनों के कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखा जाएगा। राज्य सरकार ने पूरे वर्ष विभिन्न सांस्कृतिक और फिल्म आधारित कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है। 3 से 6 सितंबर के बीच विशेष आयोजन होंगे। सीएम ने कहा कि उत्तम कुमार वास्तव में “नायकों के नायक” थे, इसलिए उन्हें महानायक कहा जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि अपने कार्यकाल में उनकी शताब्दी मनाने का अवसर मिलना उनके लिए ईश्वर के आशीर्वाद जैसा है। वहीं 32वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। सीएम ने कहा कि कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव इस बार राष्ट्रीय कैलेंडर के अनुरूप आयोजित किया जाएगा। यह फिल्म महोत्सव 16 दिसंबर से 23 दिसंबर तक चलेगा। हमलोग राष्ट्रीय तथा अन्य राज्यों के साथ मिलकर सुंदर रूप से इसे आयोजित कर रहे हैं।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in