रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंदजी महाराज की तबीयत बिगड़ी

रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंदजी महाराज की तबीयत बिगड़ी
Published on

कोलकाता: रामकृष्ण मठ एवं मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंदजी महाराज की तबीयत बिगड़ गई है। उनका पहले से ही इलाज चल रहा था। इसके बाद उन्हें रामकृष्ण मिशन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मालूम हो कि स्मरणानंद जी महाराज चार दिन पहले अचानक बीमार पड़ गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन अब उनकी हालत बिगड़ गई है। 92 वर्षीय महाराज के इलाज के लिए मेडिकल बोर्ड गठित कर दिया गया है। मठ सूत्रों के मुताबिक, स्मरणानंद जी महाराज उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। उनकी उम्र को ध्यान में रखते हुए न्यूरोलॉजी और अन्य विभाग के डॉक्टर भी उन्हें देखे रहे हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in