वाशाबाड़ी के चाय श्रमिकों को मिला पूजा बोनस

वाशाबाड़ी के चाय श्रमिकों को मिला पूजा बोनस
Published on: 

मालबाजार : कोलकाता के बंगाल चैंबर्स ऑफ कॉमर्स में बीते मंगलवार को सुबह 11 बजे से लेकर रात साढ़े 10 बजे तक चली बैठक के बाद चाय श्रमिकों को 19 प्रतिशत बोनस देने के मुद्दे पर सहमति बनी थी। बोनस की घोषणा होने के 24 घंटे से भी कम समय में डुअर्स के प्रवेशद्वार वाशाबाड़ी चाय बागान श्रमिकों को ऑनलाइन उनके खाता में बोनस की रकम मिल गई। वाशाबाड़ी चाय बागान के वरिष्ठ प्रबंधक राज कुमार मंडल ने बताया समझौते के मुताबिक 19 प्रतिशत बोनस प्रायः 1600 चाय श्रमिकों को दी गयी। वाशाबाड़ी तृणमूल चाय बागान श्रमिक यूनियन के सचिव अर्जुन शर्मा ने बताया बुधवार शाम से ही ऑनलाइन माध्यम से चाय श्रमिकों को पूजा बोनस प्रदान की जा रही है।  बोनस पाकर चाय श्रमिक बहुत खुश हैं । दुर्गा पूजा उत्सव के लिये मिलने वाली बोनस की रकम से चाय श्रमिक अपनें बच्चों के लिये नये कपड़े इत्यादि चीजें का खरीददारी करेंगे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News