चुुंचुड़ा में सुपरवाइजर की पीट-पीट कर हत्या

चुुंचुड़ा में सुपरवाइजर की पीट-पीट कर हत्या
Published on

हुगली : जुपिटर फैक्ट्री के एक सुपरवाइजर की पीट-पीट कर हत्या की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। म़ृतक का नाम पप्पू दास है। वह उत्तर 24 परगना के हाबरा का रहने वाला था। यह घटना चुंचुड़ा थानांतर्गत साहागंज की है। विश्वकर्मा पूजा से एक दिन पहले इस तरह की घटना के बाद इलाके में आतंक व्याप्त हो गया है। जानकारी के मुताबिक पप्पू प्रतिदिन की तरह सोमवार की सुबह रेलवे वैगन बनाने वाली फैक्ट्री पर काम पर आया था। मजदूरों ने बताया कि फैक्ट्री के अंदर विश्वकर्मा पूजा की तैयारी चल रही थी। दोपहर करीब 3 बजे कुछ लोगों ने फैक्ट्री के गेट के बाहर सुपरवाइजर को पकड़कर सड़क पर लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। फैक्ट्री के कुछ कर्मचारियों ने उसे देखा और उसे बचाने के लिए आगे आये। चंदन देव नाम के एक कर्मचारी को भी बेरहमी से पीटा गया। जब हमलावर भाग निकले तो कर्मचारी घायल सुपरवाइजर को उठाकर बंडेल ईएसआई अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची। पिटाई किसने की और किस वजह से की गयी यह कोई बता नहीं पा रहे हैं। पुलिस को संदेह है कि मिलकर्मी के साथ सुपरवाइजर का विवाद चल रहा था। पुलिस ने बताया कि यह घटना फैक्ट्री के बाहर हुई है, इसकी वजह देखी जा रही है। चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों की प्राथमिक जांच के अनुसार यह घटना ठेका श्रमिकों के साथ हुए विवाद के कारण हुई है। हांलाकि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों की जानकारी मिल पाएगी। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in