IIT ग्रेजुएट,1990 बैच के IAS, कौन हैं RBI के नए गर्वनर संजय मल्होत्रा? | Sanmarg

IIT ग्रेजुएट,1990 बैच के IAS, कौन हैं RBI के नए गर्वनर संजय मल्होत्रा?

नई दिल्ली – शक्तिकांत दास का कार्यकाल इस महीने की 10 तारीक यानी कल खत्‍म हो जाएगा। शक्तिकांत दास के बाद अब रेवेन्यू सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने गवर्नर के रूप में अपॉइंट किया है। इस साल की वित्त वर्ष की पांचवीं द्विमासिक मॉनेटरी पॉलिसी रिव्यू बैठक शक्तिकांत दास की गवर्नर के रूप में आखरी बैठक ‌थी। बता दें क‌ि शक्तिकांत दास का कार्यकाल 6 सालों का रहा। शक्तिकांत दास ने दिसंबर 12, 2018 को गर्वनर के रूप में पद संभाला था। वहीं दूसरी तरफ संजय मल्होत्रा का कार्यकाल 3 साल यानी 2027 तक का होगा। संजीव मल्होत्रा को वर्ष 2022 में सरकार ने डायरेक्टर के रूप में डिपाटर्मेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज के सचिव के रूप में अपॉइंट किया था और अब वो भारत के 26वें गवर्नर बनने जा रहें हैं।

 

कौन हैं सजय मल्होत्रा?

संजय मल्होत्रा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आईआईटी कानपुर से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं। केवल आईआईटी ही नही उन्होंने प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से पब्लिक पाॅलिसी में मास्टर डिग्री की पढ़ाई भी की है। सिर्फ इतना ही नही वे राजस्‍थान कैडर के 1990 के IAS अधिकारी भी हैं। देश में बहुत कम ही ऐसे लोग हैं जो इतने पढ़े लिखे हैं। संजय मल्होत्रा के  पास 33 साल से अधिक का अनुभव है। इससे भी बढ़कर ये बात है‌ की 33 वर्ष के अनुभव के साथ उन्होंने लगभग हर विभाग, जैसे की फाइनेंस, टैक्सेशन, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और माइन्‍स समेत हर क्षेत्र में काम किया हुआ है। फाइनेंस के मामलों में उनकी गिनती सुधारवादी अफसरों में होती है। इसके साथ ही साथ वे प्रधानमंत्री मोदी के पसंदीदा अफसरों में से एक हैं।

Visited 81 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
2
0

Leave a Reply

ऊपर