धुलियान में सुजीत हत्याकांड : कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई

जांच की जिम्मेदारी CID को
धुलियान में सुजीत हत्याकांड : कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : धुलियान में सुजीत मंडल हत्याकांड को लेकर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कड़ा कदम उठाया है। स्थानीय पुलिस की भूमिका पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने पूरे मामले की जांच का जिम्मा CID को सौंपने का फैसला किया है। इसके साथ ही ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में फरक्का के SDPO, शमशेरगंज के IC समेत कई पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की घोषणा की गई है। कुछ अधिकारियों को निलंबित किया गया है, जबकि कई का दंडात्मक तबादला किया गया है। सोमवार को सीएम ने प्रेस कांफ्रेंस से कई घोषणाएं की। सीएम ने मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसके साथ ही मृतक की पत्नी सुमना मंडल को योग्यता के आधार पर होम गार्ड की नौकरी देने की बात कही है। गौरतलब है कि 28 अगस्त से लापता सुजीत मंडल का क्षत-विक्षत शव बाद में बरामद हुआ था। घटना के बाद से ही स्थानीय पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे थे। आरोप है कि कई बार पुलिस से मदद मांगने पर भी परिवार को मदद नहीं मिली थी।

सीएम ने बताया कि सुजीत की हत्या मीट क्लीवर (मांस काटने वाले बड़े चाकू) से बेरहमी से की गई थी। मामले के तीन मुख्य आरोपियों—सामियुल शेख, तजकिरा बीबी और जॉनी शेख—को पहले ही गिरफ़्तार कर पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य मकसद यह सुनिश्चित करना है कि न्यायिक प्रक्रिया के ज़रिए आरोपियों को जल्द से जल्द और कड़ी सज़ा मिले।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in