रेजीनगर उपचुनाव : हुमायूं कबीर ने प्रचार से बनाई दूरी

बेटे को भी मैदान में नहीं उतरने की सलाह
Murshidabad
हुमायूं कबीर ने प्रचार से बनाई दूरी
Published on

मुर्शिदाबाद : रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव से पहले आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने चुनाव प्रचार से दूर रहने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह फिलहाल सड़क पर उतरकर प्रचार नहीं करेंगे और अपने बेटे तथा रजीनगर से पार्टी प्रत्याशी गुलाम नबी आजाद को भी प्रचार अभियान में नहीं उतरने की सलाह दी है। रेजीनगर में 6 अक्टूबर को मतदान होना है।

कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का लगाया आरोप

हुमायूं कबीर ने अपने इस फैसले का कारण पार्टी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई बताया है। उनका कहना है कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार करने के बाद पुलिस कार्रवाई की स्थिति बन रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से विभिन्न मामलों में दर्ज शिकायतों और आरोपों के आधार पर गिरफ्तारियों की बात कही गई है।

सोशल मीडिया के जरिये मतदाताओं तक पहुंचेंगे

उन्होंने कहा कि प्रचार से दूरी का अर्थ चुनावी गतिविधियों को पूरी तरह रोकना नहीं है। पार्टी सोशल मीडिया के माध्यम से मतदाताओं तक अपना संदेश पहुंचाएगी और गोलाम नबी आजाद के पक्ष में प्रचार करेगी।

रेजीनगर उपचुनाव में AJUP प्रत्याशी गुलाम नबी आजाद अब ‘टेबल’ चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है कि रेजीनगर में उपचुनाव हुमायूं कबीर के इस सीट को छोड़कर नौदा सीट बरकरार रखने के बाद हुआ है। अब उनके बेटे गुलाम नबी आजाद AJUP की ओर से मैदान में हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in