आज बंगाल में प्रधानमंत्री की तीन सभाएं

11 और 12 अप्रैल को उत्तर बंगाल में
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Published on

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक ही दिन में तीन अलग-अलग स्थानों पर रैलियों को संबोधित करेंगे। उनका उद्देश्य राज्य के मतदाताओं तक सीधा संदेश पहुंचाना और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाना है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री सुबह 9:30 बजे हल्दिया में पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे आसनसोल में दूसरी सभा होगी, जबकि दिन की अंतिम रैली दोपहर 2 बजे सिउड़ी में आयोजित की जाएगी। हल्दिया की सभा को विशेष रूप से अहम माना जा रहा है क्योंकि यह सभा नंदीग्राम से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के समर्थन में होगी। भाजपा सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री का चुनावी अभियान यहीं खत्म नहीं होगा। वे 11 अप्रैल को जंगीपुर, कटवा और बालुरघाट में लगातार रैलियां करेंगे और उसी रात सिलीगुड़ी में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके अगले दिन यानी 12 अप्रैल को सिलीगुड़ी में उनका रोड शो प्रस्तावित है। इस तरह प्रधानमंत्री लगातार दो दिनों तक बंगाल में चुनाव प्रचार में व्यस्त रहेंगे।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in