जन्मदिन के ही दिन सड़क दुर्घटना में पुलिसकर्मी की मौत

Published on

बशीरहाट : बशीरहाट अंचल के हाड़वा थाना के कांस्टेबल लक्ष्मीकांत रंजन (59) की शनिवार की रात जन्मदिन के दिन ही सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह दक्षिण 24 परगना के नोदाखाली थाना इलाके का रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मीकांत ड्यूटी के बाद रात के वक्त घर लौट रहे थे कि तभी जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कुछ दोस्तों ने उन्हें रोक लिया। वे रास्ते पर ही केक काट रहे थे कि तभी पीछे से आ रही एक मोटरसाइकिल ने लक्ष्मीकांत के मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में उस बाइक सवार को गिरफ्तार किया गया है। घटना को लेकर इलाके में शोक का माहौल है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in