फुलबाड़ी का पानी सिलीगुड़ी को, गांव प्यासा!

जिस इलाके से गुजर रही शुद्ध पेयजल परियोजना, वहीं घरों में पहुंच रहा लाल और दूषित पानी; सालों पहले पाइप बिछी, फिर भी नल सूखे
फुलबाड़ी का पानी सिलीगुड़ी को, गांव प्यासा!
Published on

सिलीगुड़ी : फुलबाड़ी से शुद्ध पेयजल सिलीगुड़ी पहुंच रहा है, लेकिन फुलबाड़ी के ही लोग साफ पानी के लिए तरस रहे हैं। जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज ब्लॉक के फुलबाड़ी-2 नंबर ग्राम पंचायत के पश्चिम धनतला इलाके में ग्रामीणों का आरोप है कि आज भी बड़ी आबादी को परियोजना के पानी का लाभ नहीं मिल रहा है। कई घरों में नलों से लाल रंग का पानी निकलता है, जिसमें आयरन की मात्रा अधिक होने और पानी दूषित होने की शिकायत है। ऐसे में ग्रामीणों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब पानी फुलबाड़ी से सिलीगुड़ी जा सकता है, तो फुलबाड़ी के घरों तक क्यों नहीं पहुंच रहा?

ग्रामीणों के अनुसार, स्थानीय स्तर पर कुछ स्थानों पर पानी के नल जरूर लगाये गये हैं, लेकिन गांव के घरों तक नियमित पाइपलाइन कनेक्शन नहीं दिया गया है। पश्चिम धनतला में समस्या सबसे गंभीर बतायी जा रही है। लोगों का कहना है कि साफ पेयजल के लिए उन्हें लंबे समय से इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि इलाके से जुड़ी पेयजल परियोजना का लाभ दूसरे क्षेत्रों तक पहुंच रहा है।

पाइपलाइन बिछी, लेकिन पानी आज तक नहीं आया

अब विधायक से उम्मीद

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in