Weather Update : गर्मी व तेज धूप से बेहाल हुए लोग, इन दिन होगी बारिश

Weather Update : गर्मी व तेज धूप से बेहाल हुए लोग, इन दिन होगी बारिश
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : भीषण गर्मी व तेज धूप के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है। बढ़ती गर्मी के कारण लोग बाहर निकलने से भी बच रहे है। इस बढ़ रही गर्मी का कारण मोचा तुफान को माना जा रहा है। मोचा लगातार अपनी ताकत बढ़ा रहा है और यह बेहद शक्तिशाली चक्रवात के रूप में रविवार यानी 14 मई को म्यांमार के तट से टकराएगा। इस कारण कोलकाता और अन्य जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है, लेकिन यह दक्षिण बंगाल में लू जैसी स्थिति से राहत देने के लिए पर्याप्त नहीं है। मौसम विभाग ने भी कोलकाता समेत जिलों में शनिवार और रविवार को बारिश के साथ हल्की आंधी की संभावना जतायी है। कोलकाता में शुक्रवार सुबह का न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री रहा। शुक्रवार को कोलकाता के अलावा पुरुलिया, बीरभूम और पश्चिम बर्दवान में लू की स्थिति थी। उत्तर बंगाल के जिलों में भी तापमान बढ़ रहा है। इसके अलावा, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग में कई स्थानों पर छिटपुट बारिश की संभावना है। मोचा के प्रभाव से तटीय राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पहले ही अलर्ट जारी किया जा चुका है। पूर्वी राज्यों त्रिपुरा, असम, नागालैंड, मणिपुर में भी भारी बारिश की संभावना है। हालांकि, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, राजस्थान और आंध्र प्रदेश में लू की स्थिति बनी रहेगी। नतीजतन, यह कहा जा सकता है कि मोचा तुफान के असार से बंगाल को फिलहाल गर्मी से बिल्कुल भी राहत नहीं मिल सकती है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in