बड़तल्ला में मकान का हिस्सा ढहा

बड़तल्ला में मकान का हिस्सा ढहा
Published on

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : बड़तल्ला थानांतर्गत हेदुआ इलाके के विधान सरणी स्थित एक मकान ढह गयी। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। मकान अचानक ढहने के कारण पूरे इलाके में धूल भर गया। बाद में मौके पर पहुंचे निगम कर्मियों ने मलबे को हटाया। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह 8 बजे अचानक तीन मंजिला मकान का एक हिस्सा ढह गया। मकान वर्षों से जर्जर अवस्था में था। उक्त मकान के खतरनाक हिस्से को निगम की तरफ से तोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार मकान सड़क किनारे स्थित है। ऐसे में हादसे के वक्त कोई व्यक्ति फुटपाथ से नहीं गुजर रहा था नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in