जीटी रोड पर टोटो संचालन के नए निर्देशों का विरोध

टोटो चालकों ने सेवा रखी बंद, यात्रियों को परेशानी का करना पड़ा सामना
Hooghly
टोटो चालकों ने सेवा रखी बंद
Published on

हुगली : सरकार के नए निर्देशों के बाद जीटी रोड पर टोटो संचालन को लेकर पैदा हुई समस्याओं के विरोध में सोमवार को हुगली के श्रीरामपुर-उत्तरपाड़ा इलाके में बड़ी संख्या में टोटो चालकों ने सेवा बंद रखी। रिषड़ा, श्रीरामपुर, सेवड़ाफुली, वैद्यवाटी, कोन्नगर और उत्तरपाड़ा समेत आसपास के कई इलाकों में टोटो सड़कों से नदारद रहे।

श्रीरामपुर-उत्तरपाड़ा ब्लॉक के विभिन्न हिस्सों में टोटो चालकों ने एकजुट होकर अपने वाहनों का परिचालन बंद किया। चालकों का कहना है कि सरकार के नए नियमों के चलते जीटी रोड पर टोटो चलाने में दिक्कतें सामने आ रही हैं। इससे उनके रोजगार और रोजमर्रा की आय पर असर पड़ने की आशंका है।

रोजगार बचाने की मांग, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

टोटो सेवा बंद रहने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों को वैकल्पिक परिवहन साधनों का सहारा लेना पड़ा। टोटो चालकों ने कहा कि वे सरकार के निर्देशों का सम्मान करते हैं, लेकिन नियम लागू करने से पहले उनकी आजीविका का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

उनकी मांग है कि जीटी रोड पर टोटो संचालन के लिए स्पष्ट और व्यावहारिक व्यवस्था तैयार की जाए। इससे यातायात व्यवस्था बनाए रखने के साथ यात्रियों को सुविधा मिलेगी और चालकों का रोजगार भी सुरक्षित रह सकेगा।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in