दुर्गा पिटुरी लेन में एक बार फिर मकान में आई दरार

दुर्गा पिटुरी लेन में एक बार फिर मकान में आई दरार
Published on

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : बहूबाजार थानांतर्गत दुर्गा पिटुरी लेन स्थित एक मकान में शुक्रवार की सुबह एक तीन मंजिला मकान की कार्निस टूटने और मकान की दीवार पर दरार आने से इलाके में दहशत व्याप्त हो गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि ईस्ट- वेस्ट मेट्रो परियोजना के तहत इलाके में किए जा रहे कार्य की वजह से ही मकान में दरार आई है। घटना की खबर पाकर स्थानीय पार्षद विश्वरूप दे मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान उन्हें भी स्थानीय निवासियों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि वर्ष 2019 में मेट्रो परियोजना की वजह से जब इलाके के कई मकानों में दरार आई थी तभी उक्त मकानों के क्षतिग्रस्त होने के कारण परिवार मकान को छोड़ कर अन्य जगह पर स्थानांतरित हो गए। विश्वरूप दे ने बताया कि वर्ष 2019 से दुर्गा पिटुरी लेन के निवासी भय के माहौल में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई स्थानीय निवासियों ने यह आरोप लगाया है कि रात के वक्त मेट्रो परियोजना के कार्य की वजह से मकानों में तेज कंपन होता है। उन्होंने बताया कि इलाके के करीब 6 मकान दरार आने की वजह से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in