Monsoon Update : Bengal में इस दिन आयेगा मानसून | Sanmarg

Monsoon Update : Bengal में इस दिन आयेगा मानसून

Fallback Image

कोलकाता : मौसम के गर्म मिजाज से लोग बेहद परेशान हैं। ऐसे में लोग मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि दक्षिण भारत (South India) के केरल (Kerala) में बुधवार को बारिश (Rain) के साथ मौसम ने लोगों को राहत की सांस लेने का मौका जरूर दे दिया। दक्षिण-पश्चिम मानसून एक हफ्ते की देरी से गुरुवार को केरल में पहुंच गया है।

कोलकाता के लोगों को इस दिन मिलेगी राहत

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि मानसून के 20 जून के आसपास कोलकाता पहुंचने की उम्मीद है, जो लगभग 10 दिनों की देरी से होगा। उन्होंने कहा कि गर्मी से तत्काल राहत मिलने की संभावना कम है।

मौसम विभाग ने जारी किया बुलेटिन

मौसम विभाग के एक बुलेटिन में कहा गया है, “दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ और हिस्सों और पूर्वी भारत और आसपास के इलाकों में 18-21 जून के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं।”
भारत मौसम विज्ञान विभाग, कोलकाता के निदेशक जीके दास ने कहा “कोलकाता में मानसून 20 से 21 जून के बीच होने की उम्मीद है।”

दक्षिण बंगाल में चिलचिलाती गर्मी से लोग परेशान

उत्तर बंगाल में झमाझम बारिश हो रही है। कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल कड़ी धूप की चपेट में है। बांकुड़ा और पुरुलिया में लू की स्थिति बनी हुई है। कोलकाता में आज यानी गुरुवार को अधिकतम तापमान 38° सेल्सियस व न्यूनतम तापमान  31° सेल्सियस दर्ज की गई है।

 

 

 

Visited 10,980 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर