विद्यासागर विश्वविद्यालय में ‘नोबेल पुरस्कार विजेता लाउंज’ स्थापित

कुलपति प्रो. दीपक कुमार कर ने किया उद्घाटन
Midnapore
‘नोबेल पुरस्कार विजेता लाउंज’ स्थापित
Published on: 


मेदिनीपुर :
विद्यासागर विश्वविद्यालय में नोबेल पुरस्कार विजेताओं के सम्मान और विद्यार्थियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से ‘नोबेल पुरस्कार विजेता लाउंज’ की स्थापना की गई। विश्वविद्यालय के सभागार स्थित विवेकानंद सभागृह के एस.एन. घोष कॉर्नर में बने इस लाउंज का उद्घाटन शिक्षक दिवस समारोह के अवसर पर कुलपति प्रो. दीपक कुमार कर ने किया।

लाउंज में भारत में जन्मे नौ नोबेल पुरस्कार विजेताओं के आदमकद स्टैंडी तथा उनकी तस्वीरें प्रदर्शित की गई हैं। इनमें रवींद्रनाथ टैगोर, सी.वी. रमन, हरगोविंद खुराना, मदर टेरेसा, सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर, अमर्त्य सेन, वी. रामकृष्णन, कैलाश सत्यार्थी और अभिजीत बनर्जी शामिल हैं।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। विश्वविद्यालय के अनुसार, यह अपनी तरह की अनूठी पहल है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों और शोधार्थियों को देश के महान वैज्ञानिकों, साहित्यकारों और समाजसेवियों के योगदान से परिचित कराकर उन्हें बेहतर शोध एवं नवाचार के लिए प्रेरित करना है।

यह लाउंज भारतीय विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक परिसर में नोबेल पुरस्कार विजेताओं के लिए एक अनूठी श्रद्धांजलि भी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in