राज्य में एक सप्ताह में डेंगू के तीन हजार से अधिक मामले आए सामने

राज्य में एक सप्ताह में डेंगू के तीन हजार से अधिक मामले आए सामने
Published on

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : राज्य में हर बीतते दिन डेंगू की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में सनसनीखेज तथ्य सामने आया है। बीते एक सप्ताह में राज्य में डेंगू के 3,358 मामले सामने आए हैं। वहीं 13 सितंबर तक राज्य में डेंगू से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 28,067 थी। डेंगू की सबसे चिंताजनक स्थिति उत्तर 24 परगना जिले में हैं। यहां डेंगू से 6,925 लोग प्रभावित हैं। नदिया जिले में डेंगू संक्रमितों की संख्या 3,969 है। स्वास्थ्य विभाग सूत्रों के अनुसार सूची में तीसरा स्थान कोलकाता का है। महानगर में 3,416 लोग डेंगू से संक्रमित हो चुके हैं। मुर्शिदाबाद जिले में 3,407 व्यक्ति डेंगू संक्रमित हैं। वहीं हुगली और हावड़ा में 2,600 और 1,468 लोग डेंगू से प्रभावित पाए गए हैं।
अस्पतालों में हो रही है बेड की कमी
डेंगू के मामले तेजी से बढ़ने के कारण शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों को बेड मुहैया कराने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आमरी अस्पताल में डेंगू से पीड़ित 88 मरीज इलाजरत हैं। जिनमें सात मरीजों का आईसीयू में इलाज किया जा रहा है। बीते 24 घंटे में अस्पताल में डेंगू से पीड़ित 18 मरीजों को भर्ती कराया गया है। बाघाजतिन स्टेट जनरल अस्पताल में डेंगू से पीड़ित 40 मरीज इलाजरत हैं। वहीं बेलियाघाटा आईडी अस्पताल में 55 डेंगू पॉजिटिव मरीजों का इलाज किया जा रहा है। वहीं ईएम बाईपास इलाके के लगभग सभी अस्पतालों में औसतन 20 से 25 डेंगू पॉजिटिव या संदिग्ध डेंगू मरीज भर्ती हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in