विधायक का तृणमूल से इस्तीफा,कांग्रेस में की घर वापसी

बादुरिया सीट से कांग्रेस के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव
विधायक का तृणमूल से इस्तीफा,कांग्रेस में की घर वापसी
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

नयी दिल्ली/ कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा के सदस्य और तृणमूल से इस्तीफा देने वाले अब्दुर रहीम काजी सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गये। उत्तर 24 परगना जिले की बादुरिया विधानसभा सीट से निवर्तमान विधायक काजी ने तृणमूल कांग्रेस से टिकट कटने के बाद रविवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। वे अब बादुरिया सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कांग्रेस के पश्चिम बंगाल प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शुभंकर सरकार तथा कुछ अन्य नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। मीर ने पार्टी में उनका स्वागत करते हुए कहा, ‘अब्दुल रहीम पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक जाना-माना नाम हैं। वे अपने काम और जनसेवा के लिए अपने क्षेत्र में जाने जाते हैं। वे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस में शामिल होकर अपने क्षेत्र के लिए काम करना चाहते हैं। आपका कांग्रेस परिवार में स्वागत है।’ काजी ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल की राजनीति में मेरे पिता 50 साल तक सक्रिय रहे। वे कांग्रेस के आजीवन सदस्य रहे। कांग्रेस में शामिल होकर मैं अपने घर लौट रहा हूं, मुझे इस बात की बहुत खुशी है।’

‘किसी के जाने से तृणमूल पर असर नहीं’

तृणमूल ने इस बार करीब 72 मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया है। इसी कड़ी में बशीरहाट संगठनात्मक जिले की 6 विधानसभा सीटों पर बड़े बदलाव किये गये हैं, इनमें बशीरहाट उत्तर, बशीरहाट दक्षिण, हाड़वा, हिंगलगंज, बादुरिया तथा संदेशखाली शामिल हैं। पूर्व मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने कहा कि किसी के जाने से पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उम्मीदवारों के चयन में पार्टी का फैसला ही अंतिम होता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in