बुद्ध पूर्णिमा पर ब्लू लाइन पर कम रहेंगी मेट्रो सेवाएं

ग्रीन और अन्य लाइनों पर सामान्य रहेंगी सेवाएं
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में छुट्टी होने के कारण कोलकाता मेट्रो की ब्लू लाइन (कवि सुभाष–दक्षिणेश्वर रूट) पर मेट्रो सेवाएं सीमित रहेंगी। कोलकाता मेट्रो रेल प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार आम दिनों की तुलना में इस दिन कम मेट्रो ट्रेनें चलेंगी। सामान्य रूप से प्रतिदिन इस रूट पर 262 मेट्रो ट्रेनें संचालित होती हैं लेकिन बुद्ध पूर्णिमा पर कुल 236 मेट्रो (118 अप + 118 डाउन) सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। हालांकि, टर्मिनल स्टेशनों से पहली और अंतिम मेट्रो निर्धारित समय पर ही रवाना होंगी। नोआपाड़ा से कवि सुभाष और कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर के लिए पहली मेट्रो सुबह 6:50 बजे चलेगी, जबकि दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष और महानायक उत्तम कुमार से दक्षिणेश्वर के लिए पहली मेट्रो सुबह 6:55 बजे रवाना होगी। रात्रि सेवाओं में भी कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर के लिए अंतिम मेट्रो रात 9:30 बजे, दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष के लिए रात 9:28 बजे और कवि सुभाष से दमदम रूट पर रात 9:40 बजे रवाना होगी। विशेष रात्रिकालीन मेट्रो सेवा रात 10:40 बजे उपलब्ध होगी। इस दिन ग्रीन लाइन 1, ग्रीन लाइन 2, पर्पल लाइन और ऑरेंज लाइन पर मेट्रो सेवाएं पूर्ववत सामान्य रूप से संचालित की जाएंगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in