‘विद्यासागर शिक्षक सम्मान’ से सम्मानित होंगे मेघावी शिक्षक

‘शिक्षा-रत्न पुरस्कार’ की जगह ‘विद्यासागर शिक्षक सम्मान’ शुरू करने की​ मंजूरी
 ‘विद्यासागर शिक्षक सम्मान’ से सम्मानित होंगे मेघावी शिक्षक
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : बुधवार को नवान्न में हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गये है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंत्रिमंडल ने मेधावी शिक्षकों के लिए ‘शिक्षा-रत्न पुरस्कार’ की जगह ‘विद्यासागर शिक्षक सम्मान’ शुरू करने को भी मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि यह नया सम्मान हर साल पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर दिया जाएगा।

कई पदों का सृजन : इस दिन कैबिनेट की बैठक में और भी कई फैसले लिये गये हैं। कई पदों के सृजन पर भी प्रस्ताव व मुहर लगी है। उच्च न्यायालय के कार पूल में ड्राइवर के 10 नए पद सृजित करने का प्रस्ताव रखा गया है। पश्चिम बंगाल पुलिस के महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के प्रशासनिक नियंत्रण में एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), पश्चिम बंगाल के गठन के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इसके साथ दुर्गापुर, मालदा, खड़गपुर और नदिया में 4 ANTF पुलिस थाने स्थापित करने तथा विभिन्न श्रेणियों में कुल 591 नए पद सृजित करने का भी प्रस्ताव है। पश्चिम बंगाल राज्य महिला अत्याचार आयोग में विभिन्न श्रेणियों के 68 नए पद सृजित करने का प्रस्ताव के साथ ही पश्चिम बंगाल में संस्थागत भ्रष्टाचार आयोग में विभिन्न श्रेणियों के 57 नए पद सृजित करने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही NSCBI एयरपोर्ट पर VIP रोड के आर-पार सबवे/अंडरपास के निर्माण के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) को NOC देने का प्रस्ताव है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in