आरोप लगाने से ही सच साबित नहीं हो जाता…

कैमेक स्ट्रीट मामले पर मंत्री ने अभिषेक पर पलटवार किया
आरोप लगाने से ही सच साबित नहीं हो जाता…
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी के कैमेक स्ट्रीट स्थित कार्यालय में कथित तोड़फोड़ की घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाया है। अब इस मामले पर राज्य की शहरी विकास एवं नगर पालिका मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पॉल का जवाबी बयान सामने आया है। मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि केवल आरोप लगा देने से वह सच साबित नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि पिछली बार भी जब अभिषेक बनर्जी पर अंडा फेंका गया था, तब बीजेपी कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया गया था, जबकि बाद में आरोप उनके अपने ही लोगों पर लगे थे। अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होना जरूरी है। उन्होंने कहा, “अगर यह बीजेपी के लोगों ने किया है, तो हम इसकी निंदा करते हैं, लेकिन पहले जांच होने दीजिए।”

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in