ममता की सरकार चौथी बार बनेगी : कल्याण

ममता की सरकार चौथी बार बनेगी : कल्याण
Published on

हुगली : रिसड़ा नगर पालिका के दस नम्बर वार्ड की तरफ से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में श्रीरामपुर के सांसद कल्याण बनर्जी उद्घाटन समारोह में कहा कि 2026 में चौथी बार तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। इस बार तृणमूल कांग्रेस की सीटों की संख्या विधानसभा चुनाव में बढ़ेगी। उद्घाटन समारोह में रिसड़ा नगरपालिका के चेयरमैन विजय सागर मिश्रा, बांसबेड़िया नगरपालिका के वाइस-चेयरमैन शिल्पी चटर्जी, तृणमूल युवा की महिला अध्यक्ष प्रियंका अधिकारी, श्रीरामपुर नगरपालिका के चेयरमैन इन काउंसिल संतोष सिंह सहित तमाम पार्षद उपस्थित थे। यहां डेढ़ सौ से अधिक लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया और मुफ्त में दवाईयाें का वितरण किया गया।

केंद्रीय बल उनके पास, हमारे पास 10 करोड़ जनता है : कल्याण

 चुनाव से पहले केंद्रीय बलों की तैनाती पर श्रीरामपुर के तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 480 बटालियन क्यों? 1480 बटालियन दे, उनके पास केंद्रीय बल है,तो हमारे साथ 10 करोड़ जनता है। वोट लोग देंगे, केंद्रीय बल नहीं। सांसद ने माकपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने मोहम्मद सलीम पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीपीएम पार्टी को बर्बाद कर दिया है। मैंने सीपीएम के बहुत से लोगों को देखा है लेकिन उन्हें कभी अहंकारी नहीं देखा। भाजपा की रथ यात्रा पर सांसद ने बयान देते हुए कहा जैसे-जैसे रथ के पहिये घूमेंगे, हजारों वोट कम होते जायेंगे। वहीं चुनाव के बाद आईएसएफ पार्टी का नामों निशान मिट जाएगा।

आईएसएफ विधायक ने किया पलटवार

आईएसएफ विधायक नौसाद सिद्दीकी ने कहा, यह हमारा दुर्भाग्य है कि हम ऐसे सांसद को लेकर चल रहे हैं। मैं श्रीरामपुर के लोगों से कहूंगा कि जितनी जल्दी हो सके इस सांसद से छुटकारा पाएं। जब आप लोकसभा में जाते हैं तो क्या करते हैं? श्रीरामपुर के लिए कितनी मांगें उठी हैं। फुरफुरा शरीफ में रेलवे लाइन के लिए कितनी बार आवाज उठायी है? श्रीरामपुर के लोगों की मांगों को पूरा करने में उनकी क्या भूमिका है? राजनीतिक तौर पर जिस दिन तृणमूल कांग्रेस हारेगी, सबसे पहले कल्याण बनर्जी पार्टी छोड़ेंगे। आईएसएफ पार्टी लोगों की सेवा के लिए बनाई गई है, हारे या जीते लोगों की सेवा में लगे रहेंगे। इधर, भाजपा हुगली सांगठनिक जिला उपाध्यक्ष स्वराज घोष ने बताया कि तृणमूल को पता चल गया है कि 2026 में उनकी हार सुनिश्चित है, इसलिए लोगों को गुमराह कर रहे है। परिवर्तन यात्रा से तृणमूल में घबराहट हो गई है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in