महाराजा अग्रसेन धाम महिला समिति ने बांटी राहत सामग्री

2 हजार जरूरतमंदों जरूरतमंदों को मिला लाभ
Purb Midnapore
महाराजा अग्रसेन धाम महिला समिति
Published on

पूर्वी मेदिनीपुर : महाराजा अग्रसेन धाम की महिला समिति की ओर से रविवार को पूर्वी मेदिनीपुर स्थित बाधेनवेरिया श्रीनिवास विद्यामंदिर परिसर में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 1,500 स्कूली छात्र-छात्राओं को छाता, पेन सेट, फ्रूट केक, बिस्कुट और फ्रूटी एवं 500 महिलाओं को साड़ी, छाता, फ्रूट केक, बिस्कुट और फ्रूटी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में महिला समिति की अध्यक्ष सुमन जालान, कोषाध्यक्ष निर्मला अग्रवाल, सह-कोषाध्यक्ष सुलेखा बागड़िया, सह मंत्री बीणा चूड़ीवाला, प्रेम कयाल और बबीता दीवान मौजूद रहीं। कार्यकारिणी सदस्य अमिता दीवान, अंजना अग्रवाल और कविता अग्रवाल ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग दिया।

धाम के अध्यक्ष ओम जालान तथा सह मंत्री अशोक चूड़ीवाला की मौजूदगी में सामग्री वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों और महिलाओं तक आवश्यक सामग्री पहुंचाकर सामाजिक सेवा को बढ़ावा देना था।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in