आगे-आगे देखिये होता है क्या... : शमिक

कोयल के इस्तीफे पर शमिक भट्टाचार्य का बयान
आगे-आगे देखिये होता है क्या... : शमिक
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का संकट खत्म होता नहीं दिख रहा है। एक के बाद एक नेता और जनप्रतिनिधि पार्टी छोड़ रहे हैं। गुरुवार को राज्यसभा सांसद और टॉलीवुड अभिनेत्री कोयल मलिक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के तुरंत बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। इसके बाद यह अटकलें तेज हो गईं कि क्या वह अब भाजपा के समर्थन से फिर राज्यसभा जाएंगी, जैसा कि सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव तथा प्रकाश चिक बड़ाइक ने किया। शुक्रवार को जब पत्रकारों ने इस मुद्दे पर पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य से सवाल किया, तो उन्होंने संकेतपूर्ण अंदाज में कहा कि देखिये इस विषय पर हमलोगों की निर्दिष्ट संसदीयद दल है। वही फैसला लेगा हालांकि कोयल, दोयल, पायल—कोई भी कोई मुद्दा नहीं है। मीडिया में इस पर चर्चा चल रही है, चलने दीजिए। आगे आगे देखिये होता क्या है। इस दिन विधानसभा में राज्यसभा चुनाव में निर्विरोध जीत के बाद सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव तथा प्रकाश चिक बड़ाइक सर्टिफिकेट लेने के लिए विधानसभा पहुंचे थे।

एयरपोर्ट में मस्जिद विवाद पर शमिक ने यह कहा

एयरपोर्ट परिसर में मस्जिद विवाद पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने शुक्रवार को कहा कि यहां सवाल एयरपोर्ट को लेकर है, यहां मंदिर मस्जिद का सवाल ही नहीं है। अगर वहां पर मजिस्द की जगह हनुमान जी का मंदिर भी होता तो भी उसे हटाया जाता। यह इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए जरूरी है। वहीं पूर्व मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी के एक बयान पर शमिक ने कहा कि बंगाल में बाबर की सरकार नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी का अल्पसंख्यक के साथ दूर दूर तक कोई लड़ाई नहीं है। आज अल्पसंख्यक समाज का जो शिक्षित वर्ग है उसे साेचना चाहिए कि एपीजे अब्दुल कलाम के साथ खड़े रहना चाहिए या फिर दुकड़े दुकड़े गैंग के साथ। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी धर्म, मजहब काे लेकर राजनीति नहीं करती है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in