Lakshmi Bhandar Scheme : लक्ष्मीभंडार बंद होने वाली बात पर बोले अभिषेक

Lakshmi Bhandar Scheme : लक्ष्मीभंडार बंद होने वाली बात पर बोले अभिषेक
Published on

कुलतली : जयनगर लोकसभा केंद्र की तृणमूल उम्मीदवार प्रतिमा मंडल 4 लाख वोट के अंतर से जीतेगी। यह अधिक वोट से जीतने और आम लोगों की अधिकार व संरक्षण दिलवाने की लड़ाई है। यह कहना है तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी का। वेजयनगर की तृणमूल उम्मीदवार प्रतिमा मंडल के समर्थन व मौजूदगी में कुलतली के जालाबेड़िया मैदान में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कूचबिहार की भाजपा नेता दीपा चक्रवर्ती की एक रिर्काडिंग भी सुनायी, जिसमें सुना जा रहा है कि भाजपा सत्ता में आते ही लक्ष्मी भंडार योजना काे बंद करवा देगी। अभिषेक ने कहा कि जब तक दीदी है तब तक देश के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री बंगाल के लक्ष्मी भंडार योजना को बंद नहीं करवा सकते। अभिषेक ने केंद्रीय मंत्री अमित शाहपर तंज कसते हुए कहा कि 2021 में सुंदरवन में आने के दौरान उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया था कि इसके सुंदरीकरण के लिए 2 लाख करोड़ रुपये देंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया। वहीं उन्होंने कहा कि 4 जून को रिजल्ट निकलने के बाद केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। इसमें तृणमूल कांग्रेंस निर्णायक भूमिका अदा करेगी। इसके बाद गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को वर्ष में 10 सिलेंडर दिये जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिमा इस लोकसभा क्षेत्र की भूमिपुत्री है। दक्षिण 24 परगना जिला बंगाल ही नहीं देश को मार्ग दिखाएगा। मेरा जन्म दक्षिण कोलकाता में है, मगर कर्म भूमि दक्षिण 24 परगना है। इस मौके पर उन्होंने लोगों को सुबह-सुबह मतदान केंद्र में वोट देने की अपील की। जो जनता के वादों को पूरा करती है। उस पार्टी का नाम तृणमूल कांग्रेस है। तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता हमेशा लोगों के साथ रहते हैं। अभिषेक ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कि कहा कि भाजपा अब जुमलाबाज पार्टी बन गई। भाजपा देश में विभाजन की राजनीति करने में व्यस्त है। इस पार्टी में पत्ता खोर और असामाजिक तत्व के लोग शामिल हो रहे हैं। भाजपा 10 साल पहले देशवासियों को अच्छे दिनों का वादा और 15 लाख रुपये देने का वादा कर केंद्र की सत्ता में आई। इसके बाद किसी को एक रुपये तक नहीं दिए हैं। यहां तक की 2 करोड़ लोगों को नौकरी भी नहीं दी। इस मौके पर कुलतली के विधायक गणेश मंडल, कैनिंग पूर्व के विधायक शाैकत मोल्ला और कैनिंग पश्चिम के विधायक परेश राम दास, जिला परिषद की सभाधिपति निलिमा मिस्त्री विशाल व हजारों की संख्या में तृणमूल कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in