कोलकाता के नवनिर्वाचित विधायकों ने गिनाईं प्राथमिकताएं

विकास और जनसेवा पर दिया जोर
कोलकाता के नवनिर्वाचित विधायकों ने गिनाईं प्राथमिकताएं
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा में विधायकों का शपथ ग्रहण पूरा होने के साथ ही जनप्रतिनिधिनों ने अपने - अपने क्षेत्रों के लिए प्राथमिकता तय कर ली है। चुनाव के दौरान किये वादों को अब अमल के लिए टार्गेट फिक्स कर लिया है। इसी क्रम में सन्मार्ग ने कई विधायकों से बात की और जाना कि आखिर उनके क्षेत्र की प्राथमिकता क्या होगी।

विधायक डॉ. स्वप्न दासगुप्ता
विधायक डॉ. स्वप्न दासगुप्ता

रासबिहारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. स्वप्न दासगुप्ता ने कहा कि रासबिहारी की जनता को सबसे पहले बहुत - बहुत धन्यवाद। जनता ने सेवा करने के लिए एक मौका दिया है। अगले पांच सालों में जितना संभव होगा उतना काम रासबिहारी की जनता के लिए करेंगे।

विधायक पूर्णिमा चक्रवर्ती
विधायक पूर्णिमा चक्रवर्ती

श्यामपुकुर से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक पूर्णिमा चक्रवर्ती ने कहा कि शब्दों में इस जीत को नहीं बता पायेंगे। श्यामपुकुर की जनता को बहुत बहुत धन्यवाद। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में, सीएम शुभेंदु अधिकारी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समीक दा के नेतृत्व में कई कामों को लेकर प्राथमिकता है। महिलाओं को सुरक्षा देना, शिक्षा के क्षेत्र में मजबूती लाना है। युवाओं को रोजगार, ये सभी प्राथमिकता रहेंगी।

विधायक विजय ओझा
विधायक विजय ओझा

जोड़ासांको से भाजपा के विधायक विजय ओझा ने कहा कि यहां की जनता ने कमल पर भरोसा जताया है, इसके लिए बहुत - बहुत धन्यवाद। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में विकास ही हमारी प्राथमिकता होगी। 5 सालों तक जनता की सेवा में लगा रहूंगा।

 विधायक रितेश तिवारी
विधायक रितेश तिवारी

काशीपुर बेलगछिया से भाजपा विधायक रितेश तिवारी ने कहा कि इस चुनाव में जिन्होंने मुझे जिताने में दिलो - जान से लगे थे वे लोग मेरी प्राथमिकता होगी। मुझ पर उनका अधिकारी पहले होगा। उन्होंने यह भी कहा कि एक वर्ग ने उन्हें हराने की कोशिश की।

 विधायक संदीपन साहा
विधायक संदीपन साहा

इंटाली से तृणमूल विधायक संदीपन साहा ने कहा कि इस क्षेत्र में पिछले दस सालों से प्रतिनिधी के रूप में काम करता आया हूं। अभी विधायक के तौर पर जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ जाती है। लोगों के लिए काम करता आया हूं और आगे भी विधायक के तौर पर करूंगा।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in