kolkata: बड़ाबाजार में रहने वालों के लिए खास खबर.. | Sanmarg

kolkata: बड़ाबाजार में रहने वालों के लिए खास खबर..

कोलकाता : बड़ाबाजार में ऐसे कई खतरनाक बिल्डिंग हैं जिनमें लोग अभी भी रह रहे हैं। निगम द्वारा कई बार नोटिस देने के बाद भी वे मकान छोड़ने को तैयार नहीं हुए हैं। अब प्रशासन बड़ा कदम उठाने जा रहा है। सोमवार की बैठक में सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि बड़ाबाजार के खतरनाक बिल्डिंग में रहने वाले लोगों को एफिडेविट देना होगा। उन्हें कहना होगा कि वे अपनी मर्जी से खतरनाक मकान में रह रहे हैं। निगम ने कई बार नोटिस दिया है। मगर वे नहीं सुन रहे हैं। अब एफिडेविट करके उन्हें कहना होगा। ऐसा कुछ तो करना होगा। संकरी जगहों पर बिल्डिंग तैयार हो जा रहे हैं। गिरने पर सरकार को बदनाम किया जा रहा है।
 
निगम ने बड़ाबाजार की 28 इमारतों को किया अति खतरनाक घोषित
कोलकाता नगर निगम के बिल्डिंग विभाग ने बोरो 4 इलाके में 28 इमारतों को अति खतरनाक घोषित कर इमारत में रह रहे लोगों को जल्द ही मकान खाली करने का निर्देश दिया है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जर्जर अवस्था में पड़े यह इमारत किसी भी दिन ढह सकते हैं। बोरो 4 के अधीन जिन मकानों के खतरनाक हिस्से को तोड़ा जाएगा। उनमें वार्ड 21 के 17, वार्ड 22 के 10 और वार्ड 23 का 1 मकान शामिल है। इनमें से करीब 11 मकानों को वर्ष 2013 से 2015 के बीच निगम ने अति खतरनाक घोषित कर तोड़ने का आदेश जारी कर दिया था। हालांकि, मकान में रह रहे किराएदारों द्वारा मकान खाली नहीं करने के कारण बिल्डिंग विभाग के अधिकारी अब तक इन्हें तोड़ने का कार्य शुरू नहीं कर पा रहे हैं।
Visited 7,898 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
10
2

Leave a Reply

ऊपर