दुनिया के सबसे धीमे ‘ट्रैफिक’ वाले 10 शहरों में Kolkata छठे स्थान पर | Sanmarg

दुनिया के सबसे धीमे ‘ट्रैफिक’ वाले 10 शहरों में Kolkata छठे स्थान पर

नयी दिल्लीः यातायात की स्पीड के मामले में दुनिया के 10 सबसे धीमे शहरों में तीन भारत के हैं। अमेरिका स्थित एक गैर-सरकारी संगठन की रिपोर्ट के अनुसार ट्रैफिक गति सूचकांक में कोलकाता, महाराष्ट्र के भिवंडी और बिहार के आरा को दुनिया के 10 सबसे धीमे शहरों में शामिल किया गया है। नेशनल ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक रिसर्च (एनबीईआर) के इस अध्ययन में 152 देशों के 1,200 से अधिक शहरों को शामिल किया गया। शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन के लिए 12 जून से पांच नवंबर 2019 बीच के गूगल मैप के आंकड़ों का इस्तेमाल किया।

सबसे कम और सबसे अधिक स्पीड

इस रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के फ्लिंट शहर में वाहनों की गति सबसे अधिक तथा बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सबसे कम है। बोगोटा (कोलंबिया) को सबसे अधिक भीड़भाड़ वाला शहर बताया गया। सबसे कम गति वाले 10 शहरों में नौ बांग्लादेश, भारत और नाइजीरिया में हैं।

कौन किस स्थान पर

अध्ययन में भिवंडी 5वें स्थान पर, कोलकाता छठे स्थान पर और आरा सातवें स्थान पर है। इसमें बिहार शरीफ को 11वां स्थान, मुंबई को 13वां, आइजोल को 18वां स्थान, बेंगलुरु को 19वां स्थान और शिलांग को 20वां स्थान मिला। दुनिया के सबसे अधिक भीड़भाड़ वाले शहरों में बेंगलुरु को 8वां स्थान मिला। इसके बाद मुंबई (13वां) और दिल्ली (20वां) का स्थान रहा।

Visited 197 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर